किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं RJD चीफ, पासपोर्ट रिलीज के लिए CBI कोर्ट में अपील : लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत है। उनका पासपोर्ट कोर्ट में जमा है।

लालू प्रसाद ने पासपोर्ट रिलीज करने के लिए रांची के सीबीआई कोर्ट में सोमवार को आवेदन दिया है। इस पर दस जून को सुनवाई होगी। चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद का पासपोर्ट हाईकोर्ट के आदेश से जमा है।

हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के मामले में उन्हें जमानत प्रदान करते हुए पासपोर्ट जमा करने और विदेश जाने के पूर्व अदालत से अनुमति लेने की शर्त लगायी है। इसी आलोक में लालू प्रसाद ने सीबीआई कोर्ट में पासपोर्ट रिलीज करने का आवेदन दिया है।

लालू प्रसाद ने अपने आवेदन में कहा है कि कि वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसका इलाज चल रहा है, लेकिन बेहतर इलाज बेहद जरूरी है। इसके लिए वह सिंगापुर जाना चाहते हैं।

इसलिए उनका पासपोर्ट शीघ्र रिलीज किया जाए। इस पर दस जून को सुनवाई होगी। लालू प्रसाद को चारा घोटाले के पांच मामलों में सजा सुनायी गयी है। सभी मामलों में वह फिलहाल जमानत पर हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.