मुंगेर जिले के हवेली खड़कपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर परिषद क्षेत्र के खड़कपुर बाजार में अवैध रूप से लॉटरी का टिकट बेचने का काम चल रहा है।

इसी सूचना पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लॉटरी का टिकट एवं पैसा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार तीनों अपराधी मो. शमीम, निरंजन साह उर्फ झुनझुन एवं गोपाल केसरी को खड़कपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से लॉटरी का टिकट एवं पैसा बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खड़कपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के खड़कपुर बाजार में अवैध लॉटरी के धंधा कर रहे तीन धंधेबाज को टिकट एवं पैसा के साथ गिरफ्तार किया है।

