मुजफ्फरपुर : बालश्रम सभ्य समाज के माथे पर क’लंक : श्रम अधीक्षक

मुजफ्फरपुर : जिला बाल संरक्षण इकाई मुजफ्फरपुर व श्रम संसाधन विभाग, मुजफ्फरपुर व एक्शन एड के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम के खिलाफ सहित बच्चों पर होने वाली हिंसा के खिलाफ तथा विद्यालय से जोड़ने के लिए आज दिनांक 6 जून 2022 को सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर श्री उदय कुमार झा,रणवीर रंजन, श्रम अधीक्षक, मुजफ्फरपुर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों तथा एक्शन एड से अरविंद कुमार, जिला समन्वयक, मुजफ्फरपुर की उपस्थिति में शोरी-किशोरियों का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम, श्रम संसाधन विभाग, मुजफ्फरपुर के सभागार में आयोजित किया गया।

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण ईकाई ने बाल अधिकार सहित बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और बताया कि बच्चों पर होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा पर 1098 चाईल्ड लाईन को फोन करें जो टोल फ्री नंबर है।

श्रम अधीक्षक ने बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी कि यह सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका है। उन्होंने बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 के तहत काम पर ले जाने वाले बच्चों के नियोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कि बात कही।

सभी 6-14 वर्ष के बच्चे स्कूल में हों और कैसे उनका छीजन न हो इसके लिए सामाजिक क्षेत्र के लोगों को आगे आने का आह्वान किया। श्रम अधिक्षक ने बच्चों के संरक्षण को लेकर अधिकाधिक जागरूकता फैलाने को लेकर बल दिया।

उन्होंने कहा कि बाल श्रम के साथ साथ बाल विवाह भी एक सामाजिक कोढ़ है जिसके उन्मूलन को लेकर अत्यधिक जागरूकता की आवश्यकता है। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण ईकाई ने जोर देते हुए कहा कि एक्शन एड द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है और 12 जून विश्व बाल दिवस से पूर्व जिले में संयुक्त रुप से प्रभात फेरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

साथ हीं उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह, बाल श्रम और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रभावी रोकथाम के लिए इस तरह के अभियान की जरूरत है। कार्यक्रम में मुशहरी, बोचहा व बंदरा प्रखंड की किशोर किशोरियों ने सक्रिय रुप से भाग लिया।

बच्चों ने पदाधिकारियों से बाल श्रम बाल विवाह, बाल व्यापार पर विस्तार से जाना और बहुत सारे जिज्ञासापूर्ण प्रश्न किए। बच्चों ने बाल श्रम और सुरक्षित सभी को विद्यालय विषयक चित्रांकन किया तथा अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शित किया।

मालूम हो कि 12 जून को विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस है जिस हेतु महिने भर से बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता माह अवलोकीत किया जा रहा है। इस अवसर पर एक्शन एड के प्रखंड समन्वयक राजगीर कुमार, रामसुंदर राम व एक्शन एड के वोलिंटियर जगदीश मांझी, संजय मांझी, मोहम्मद हैदर अली व नागेंद्र मांझी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading