आबरू बचाने ट्रेन के आगे कूदी ना’बालिग: पैर क’टे, भागते-भागते ट्रेन के सामने कूदी, 10 दिन रही बे’होश

बेगूसराय में अपनी आबरू बचाने के लिए नाबालिग ने ट्रेन के आगे छलांग दी। इस दुर्घटना में वह जिंदा तो बच गई, लेकिन उसके पैर कट गए। घटना के बाद वो कई दिनों तक बेहोश रही। सेहत में थोड़ा सुधार होने के बाद उसने बहुत हिम्मत कर पुलिस को बयान दिया है।

पीड़िता ने बताया कि वो रसोई में खाना बना रही थी, तभी सीओ साहब, जिनके घर वो खाना बनाती थी, वो आए और जबरदस्ती करने लगे। किसी तरह से वो घर से

पूरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव की है। पीड़िता ने बताया कि वो सीओ के घर पर खाना बनाने का काम करती है। उस दौरान सीओ ने उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा। पीड़िता ने रेप के प्रयास और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है।

इज्जत बचाने के लिए ट्रेन के आगे कूदी

पीड़िता ने बताया कि कटिहार जिले में कार्यरत प्रखंड के सीओ इन्द्र देव राम 25 मई को दुलारपुर अपने घर पर ही थे। उन्होंने किचेन में खाना बना रही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की किसी तरह विरोध कर वहां से भागी और खुद को बचाई। भागते-भागते वह तेघड़ा स्टेशन के पास ट्रेन के आगे जाकर कूद गई।

सीओ के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल में जान बचने और लड़की के होश में आने के बाद तेघड़ा थाना में उसके फर्द बयान पर 6 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुलारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुमन देवी और उसके पति कटिहार जिले में कार्यरत सीओ इंद्रदेव राम पर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। तेघड़ा पुलिस ने सीओ पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी सीओ से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading