बिहार के वैशाली के महनार क्षेत्र के हसनपुर में सड़क निर्माण को लेकर बवाल हो गया। इसे लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी में पूर्व मुखिया समेत दो लोग घायल हो गए हैं।

दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को आनन-फानन में महनार सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने दोनेां को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण अनियमितता को लेकर यह वारदात हुई। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसमें हसनपुर उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रमोद सिंह को गोली लग गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों का खोखा बरामद किया है। इस मामले में पूर्व मुखिया के पति पर आरोप लगा है। महनार के एसएचओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

