बाल विवाह रोकने को ना’बालिग ने माता-पिता पर कराई प्राथमिकी: यूपी से लड़की देखने पहुंचे अतिथि पुलिस को देख हुए फ’रार

पटना के मनेर में एक नाबालिग छात्रा ने सोमवार की देर शाम थाने में अपने ही माता-पिता सहित परिवार के 6 लोगों पर जबरन शादी का मामला दर्ज करा दिया। छात्रा का दावा है कि वह अभी नाबालिग है और परिवार के लोग जबरन उसकी शादी करना चाहते हैं। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने लड़की को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मनेर थाना के नरहट्टा गांव की एक छात्रा ने बताया कि वह शेरपुर के इंदर सिंह हाई स्कूल की छात्रा रही है। फिलहाल वह जीवनधारा समाज सेवा केंद्र लोदीपुर में अपनी पढ़ाई कर रही है।

इस बीच कुछ दिन पूर्व वह गर्मी की छुट्टी में अपने घर नरहट्टा गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि लड़की के घर पहुंचते हैं उनके परिजनों ने लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के एक गांव में ठीक कर दी।

उत्तर प्रदेश के लोग शादी के लिए कुछ लोगों के साथ पटना के मनेर पहुंचे थे। इस बात की भनक लगते ही लड़की ने अपने जीवन धारा समाज सेवा केंद्र में सिस्टर को इसकी जानकारी दे दी। जीवनधारा समाज सेवा से पहुंचे लोगों ने इस बात की सूचना मनेर थाने को दी।

सूचना पाकर थाने की पुलिस जैसे ही नरहट्टा गांव पहुंची वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और उत्तर प्रदेश से आए लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने छात्रा को अपने हिरासत में लेकर थाना ले आई।

थाना में छात्रा ने अपने माता-पिता सहित 6 लोगों को इस मामले में नामजद किया है। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार को लड़की का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading