मौलाना का अनोखा खेल,तीन शादी के बाद चौथी को फं’साया

दरभंगा। ब‍िहार के दरभंगा ज‍िले में एक रोचक मामला सामने आया है। सकतपुर थानाक्षेत्र में एक वृद्ध मौलाना तीन शादियों के बाद चौथी को अपने जाल में फं’साया। महिला का यौन शोषण किया। ताबीज बांधकर और मोतीचूर की लड्डू खिलाकर तलाकशुदा महिला को झांसा देकर अपने वश में कर लिया। इसके बाद उसे तरह-तरह का प्रलोभन देकर जहां-तहां बुलाने लगा। स्वजन मौलाना के करतूत से अनजान थे।

ज‍िस मह‍िला के साथ गलत काम क‍िया है वो मौलाना रिश्ते में चचेरा भाई लगता। इस बीच मौलाना ने पीडि़ता को बगीचा में अकेला देख जबरन दुष्कर्म किया। कहा- तुमसे शादी करेंगे, तुम्हारे मासूम पुत्र के जीवन को संवार देंगे। पीडि़ता लोभ-लालच में फंसकर अपनी पीड़ा किसी को नहीं बताया। इस बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई।

यह जानकारी मिलते ही आरोपित मौलाना मो. रूस्तम ने गांव की एक महिला कुरेशा खातून की मदद से पीडि़ता को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाते ही पीडि़ता की हालत खराब हो गई।

स्वजन उसे पीएचसी में भर्ती कराया । जहां से उसे डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी जान बच गई और 12 मई 2022 को डिस्चार्ज को होकर गांव गई। इसके बाद मामला प्रकाश में आया।

स्वजन समाज के लोगों से इंसाफ की गुहार लगाई। काफी मशक्कत बाद पंचायती हुई । इसमें आरोपित को 12 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वार्ड सदस्य ने पीडि़ता को चार हजार और उसके पिता को आठ हजार रुपये देकर मुंह बंद रखने की धस्वजन समाज के लोगों से इंसाफ की गुहार लगाई। काफी मशक्कत बाद पंचायती हुई । इसमें आरोपित को 12 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वार्ड सदस्य ने पीडि़ता को चार हजार और उसके पिता को आठ हजार रुपये देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। इस फैसला को पीडि़ता के स्वजनों ने मानने से इन्कार कर दिया। अब पीडि़ता के फर्दबयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading