पश्चिम पंचारण। थाना क्षेत्र के खेसरिया टोला में घर में आ’ग लगने से तीन साल के बेटे के साथ एक महिला ज’लकर म’र गई। मृ’तकों में कृष्णमोहन साह की पत्नी सरिता (28) और बेटा लकी है।
घ’टना के बाद अ’फरात’फरी मच गई। वहां भीड़ जुटी। पुलिस पहुंची तो लोगों ने वि’रोध कर दिया। वे एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। कहा कि एसपी के आने के बाद श’वों को पो’स्टमार्टम में जाने दिया जाएगा। घर में आ’ग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है।
बताया गया कि कृष्णमोहन साह बाहर रहता है। देवर और सास खेत की ओर गए थे। सरिता बेटे के साथ घर पर थी। देर शाम अचानक घर से धुआं निकलने लगा। महिला और बेटे की ची’ख सुनकर लोग पहुंचे।
घर का दरवाजा भीतर से बंद था। किसी तरह लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। जब तक वह आ’ग पर काबू पाते, तब तक दोनों की ज’लने से मौ’त हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
लोग एसपी के आने तक श’व नहीं उठाने दे रहे थे। बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने कहा कि आ’ग में ज’लने से दोनों की मौ’त हुई। आ’ग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।
