भरा जाएगा स्नातक द्वितीय वर्ष का परीक्षा फार्म, नई व्यवस्था के बारे में जानें

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2019-22 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। फार्म मंगलवार से 16 जून तक भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने सभी कालेजों को पत्र भेजकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है।

बताया है कि विश्वविद्यालय के यूएमआइएस (यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम) पोर्टल से सभी कालेज फार्म डाउनलोड करेंगे। फार्म में सभी जानकारी पहले से ही भरी रहेगी। फार्म विद्यार्थियों को दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपने स्तर से सावधानीपूर्वक उसकी जांच करेंगे।

 

यदि उसमें किसी प्रकार की त्रुटि रह गई तो कलम से उसके बगल में कलम से लिखेंगे। साथ ही फार्म पर अपना पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर कर कालेज में जमा कर देंगे। विद्यार्थी परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से जमा कर उसकी पावती कालेज में देंगे।

कालेजों को कहा गया है कि छात्रों की ओर से जांच कर जमा किया गया प्रपत्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। छात्रों से ली गई राशि एवं अल्फावेट की कापी तीन सेट में विश्वविद्यालय में जमा करने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.