ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी को फिर करना होगा लंबा इंतजार

मुजफ्फरपुर। ड्राइविंग लाइसेंस व आनरबुक के स्मार्ट कार्ड के लिए वाहन मालिकों को फिर लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कभी कार्ड खत्म हो रहा तो कभी रिबन। कुछ दिन पहले कार्ड खत्म होने की वजह से प्रिंटिंग का काम बंद रहा। अब जब कुछ कार्ड मिले तो प्रिंटिंग के लिए जरूरी रिबन खत्म हो गया है।

इससे एक बार फिर ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी के लिए वाहन मालिकों को इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें पहले वन नेशन वन कार्ड की नई व्यवस्था लागू होने पर वाहन मालिकों को महीनों इंतजार करना पड़ता था।

एनआइसी पर डाटा अपलोड करने के बाद कुछ राहत मिली थी, मगर एक बार फिर कार्ड खत्म होने की वजह से डीएल की प्रिंटिंग ठप हो गई है। सोमवार को पटना मुख्यालय द्वारा कुछ कार्ड उपलब्ध कराए गए तो उम्मीद जगी कि डीएल का इंतजार कर रहे वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, मगर अब प्रिंटिंग रिबन खत्म होने से एक बार फिर कार्ड की प्रिंटिंग ठप हो चुकी है।

नवंबर-दिसंबर में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले वाहन मालिक अब तक ड्राइविंग लाइसेंस से वंचित हैं। इसकी वजह वन नेशन वन कार्ड के तहत बनने वाले कार्ड के लिए इस महीने का डाटा अब तक साइट पर अपलोड नहीं कराना बताया गया है।

डीटीओ सुशील कुमार का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लंबित मामलों को तेजी से निपटाया जा रहा है। कार्ड प्रिंट होने के बाद डाक से वाहन मालिकों के पते पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading