समस्तीपुर : होटल संचालक को ग्राहक बन श’राब बेचते द’बोचा

शराबबंदी अभियान को सफल बनाने में जुटी उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को नाटकीय अंदाज में शराब बेचने के आरोप में एक लाइन होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, हलई ओपी क्षेत्र के चकलालसाही स्थित साहू लाइन होटल व फैमिली ढाबा पर विदेशी शराब बेचने की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर ढाबा पर पहुंची।

उसके बाद होटल कर्मी से शराब मिलने के बारे में जानकारी ली। शराब मिलने का सौदा तय होने के बाद छापेमार दल में शामिल उत्पाद विभाग के कर्मियों ने शराब की मांग की।

बताया गया है कि शराब डिलेवरी होते ही छापेमार दल ने होटल संचालक व हलई ओपी क्षेत्र के चकलालसाही निवासी श्रवन साह के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि होटल संचालक द्वारा शराब बेचने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी थी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading