मुजफ्फरपुर : सहारा इंडिया शोषित कार्यकत्र्ता-जमाकत्र्ता संघ जिला शाखा मुजफ्फरपुर की ओर से अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना देकर आवाज बुलंद किया।
इसकी अध्यक्षता कामरेड मो. युनूस ने की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मिलने का आग्रह किया।वहीं संघ के शिष्टमंडल में शामिल संयोजक शंभूशरण ठाकुर, भाकपा के जिला सचिव रामकिशोर झा, राज्य परिषद सदस्य चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रघुवर भगत,मो.मुसाफिर व गीता देवी ने संयुक्त रूप से अपर समाहर्ता से मिलकर मांग-पत्र समर्पित किया।
इस पर अपर समाहर्ता ने आश्वासन दिया कि जमाकत्र्ताओं के भुगतान के लिए समुचित कार्रवाई करेंगे। वहीं धरना स्थल पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें रामनरेश दुबे, शीला देवी, उमेश चौधरी, बैद्यनाथ पंडित, मिथिलेश कुमार, रीता कुमारी, गणेश पंडित, सविता कुमारी, नरेंद्र कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया।
वहीं केंद्र की मोदी, राज्य की नीतीश सरकार व सहारा प्रबंधन से जमाकर्ता की राशि का अवलिंब भुगतान कराने की मांग की।

