5 साल में 3 शादियां:एक से अरेंज दूसरे से लव मैरिज, अब तीसरे पति के साथ भागी महिला, दोनों पतियों ने दर्ज कराई FIR

नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। एक महिला ने पहले परिवार के कहने पर अरेंज मैरिज की, फिर अपनी मर्जी से दूसरे शख्स से लव मैरिज की और अब वह तीसरे शख्स के साथ रह रही है।

महिला ने 5 साल में तीन शादी की है, इसलिए पुलिस अब महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है। - Dainik Bhaskar

मामला तब सुर्खियों में आया जब महिला के दोनों पति अपनी पत्नी और तीसरे इंसान के खिलाफ पुलिस के पास कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे। महिला ने धोखाधड़ी करके 5 साल में तीन शादियां की हैं, इसलिए पुलिस अब महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है।

पहले पति से है महिला को एक बेटा
नागपुर पुलिस की महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि दो दिन पहले दो लोग शिकायत लेकर उनके पास आए थे। नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का धीरज मिस्त्री का काम करता है। कुछ साल पहले पूजा (बदला हुआ नाम) अपनी बहन के साथ यहां आई और पड़ोस में रहने वाले धीरज से उसकी शादी हो गई। धीरज और पूजा का एक बेटा भी है।

दूसरे को औरंगाबाद से बुलाकर की शादी
औरंगाबाद के रहने वाले 25 साल के पवन का मिस कॉल पूजा के मोबाइल पर आया और दोनों के बीच बातें होने लगीं। बातचीत बढ़ते हुए प्रेम तक पहुंची और कुछ महीने बाद पूजा ने अपने पहले पति को छोड़कर पवन से लव मैरिज कर ली। पूजा ने पवन से शादी करने से पहले खुद को अनमैरिड बताया था। पूजा ने पवन को नागपुर बुलाया और मंदिर में शादी की। इसके बाद पवन ने नागपुर में ही काम शुरू कर दिया। पूजा ने पहले पति धीरज से कह दिया कि वह गांव जा रही है, यह कहकर वह पवन के साथ चली गई।

तीसरे के साथ भागकर की शादी
कुछ दिन बाद पूजा की इंस्टाग्राम पर सचिन नाम के एक युवक से पहचान हो गई। जब उसका दूसरा पति पवन घर पर नहीं होता था तो सचिन उसके घर आने-जाने लगा। महिला का सचिन के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। अब दोनों ने भाग कर शादी कर ली है।

दोनों पति पूजा को खोजते हुए एक-दूसरे से मिले
इसके बाद पूजा के पहले पति धीरज और दूसरे पवन ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उन्हें पता चला कि पूजा ने सचिन नाम के युवक से तीसरी शादी की है। इसके बाद दोनों पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे और नागपुर पुलिस के ‘भरोसा सेल’ से गुहार लगाई।

तीनों अपनी-अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे
पूजा के पहले पति का कहना है कि उसका और पूजा का एक बेटा है। वहीं दूसरे पति पवन ने शादी की तस्वीरें और दस्तावेज दिखाकर उसे अपनी पत्नी बताया है। पुलिस ने जब महिला को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे तीसरे पति सचिन के साथ मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। अब पुलिस असमंजस में है कि करे तो क्या करे? पुलिस बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.