मुजफ्फरपुर : ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज, पानी चार्ज व शहर की नारकीय स्थिति के विरोध में मुजफ्फरपुर बंद, प्रभावित हुआ कारोबार

मुजफ्फरपुर : शहर की नारकीय स्थिति, ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज और पानी टैक्स के विरोध में जनविकास मोर्चा सहित कई संगठनों ने बाजारों में दुकानों को बंद कराकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बाजार बंद होने के कारण कारोबार प्रभावित हुआ।

इस दौरान संगठन के सदस्यों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लिए बाजारों में घुमकर नगर निगम प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद किया। वहीं ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज व पानी चार्ज को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर बाजारों को बंद कराया।

शहर का मीना बाजार, इस्लामपुर, सदर अस्पताल रोड, जवाहरलाल रोड, छाता बाजार, सरैयागंज टावर चौक व सिकंदरपुर सहित कई मुख्य बाजारों में व्यवसायियों ने दुकान बंद रखकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज व पानी का टैक्स वापस लेने को लेकर आवाज मजबूत किया।

वहीं लगन के सीजन में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में खरीददारी करने आए लोगों को परेशानी हुई। बता दें कि जनविकास मोर्चा सहित कई संगठनों की ओर से व्यवसायियों से दुकान बंद रखने की अपील की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading