चॉकलेट के लिए 9 साल के बच्चे ने दी जा’न!:भोजपुर में बहन से मांगी चॉकलेट; नहीं दी तो गु’स्से में लगा ली फां’सी

भोजपुर में चॉकलेट के लिए एक बच्चे ने जान दे दी। 9 साल के प्रेम का चॉकलेट को लेकर अपनी बड़ी बहन गुड़िया से झगड़ा हुआ। जिसके बाद वो गुस्से में कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब बहन आई, तो दरवाजा बंद मिला। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका भाई फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

अस्पताल परिसर में रोती-बिलखती मां।

मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है। जहां बुधवार की शाम भाई-बहन में मामूली कहासुनी हुई। उसके बाद रात में प्रेम ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार मोहल्ला निवासी स्व. रामाशंकर यादव का 9 साल का बेटा है।

चॉकलेट के लिए भाई से लड़ाई हुई थी- बहन
मृतक बड़ी बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे दोनों के बीच चॉकलेट को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसके भाई प्रेम कुमार ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वह नहाने चली गई। नहाने के बाद जब वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो वह गले में साड़ी बांधकर पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी मां को आवाज दी।

बेटे को खो चुकी मां रो-रोकर बेहाल
बेटी की आवाज सुन मां दौड़ी-दौड़ी आई और कमरे का दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे आरा सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपने इकलौते बेटे के खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाने के लिए तड़पती रही। जिसके बाद उसकी मां की तबियत खराब हो गई। घटना के बाद प्रेम के घर में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
प्रेम के पिता कि साल 2011 में छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। तब से वह अपनी नानी घर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई –मिल्की गांव अपनी मां कांति कुंवर, बहन गुड़िया के साथ रहता था। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस की रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण परिजन की ओर से आत्महत्या बताई गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट पाएगा। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.