गया में छोटे बच्चे ने देखी ह’त्या की पूरी वा’रदात:अपराधियों ने कहा- उठ बेटा उठ; जान की मांगी भीख तो मार दी गो’लियां

गया : अपनी बेटी के घर से गांव लौट रहे मजदूर किसान की दो बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। अपराधियों ने मजदूर किसान किशोरी यादव को दो गोली मारी है।

मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या की, सामने आई हैरान करने वाली  वजह

पहली गोली पंजड़े के पास और दूसरी गोली कनपटी में मार कर फरार हो गए। हालांकि गांव के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मारा गया अधेड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलहंटी गांव का रहने वाला था। खास बात यह है कि जब अपराधी इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। गांव के छोटे बच्चे ने पूरी घटना को कुछ दूर से देखा था। उसी ने घटना की जानकारी गांववालों को दी। छोटा बच्चा गांव के मैदान के पास मवेशी चरा रहा था।

बच्चे ने बताई आंखों-देखी

बच्चे ने बताया कि उसके मवेशी खेत में घास चर रहे थे। मैं आल (मोटी आरी) पर छांह में खड़ा था। इसी बीच देखा कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग खेल मैदान के रास्ते से बेलहंटी गांव की ओर जा रहे थे। लेकिन वे बीच रास्ते से लौट गए और खेल मैदान के पास किशोरी यादव बाइक से जैसे ही उतरे वह एक युवक के पैर पर गिर पड़े।

वह गिड़गिड़ाने लगे। किशोरी यादव कह रहे थे छोड़ दो भाई। वह जान की भीख मांग रहे थे। वहीं अपराधी उसे कह रहे थे कि उठ बेटा उठ। इसी बीच अपराधी ने किशोरी यादव को गोली को मार दी। गोली लगते किशोरी यादव भागने लगे। किशोरी यादव को भागता देख अपराधी भी उनके पीछे दौड़ा और फिर उन्हें पकड़ कर कनपटी में गोली मार दी। इससे वह खेल मैदान में ही ढेर हो गए।

बच्चे ने बताया कि गोली मारने वाला अपराधी अपना चेहरा गमछी से पूरी तरह से बांध रखा था। वहीं जो बाइक चला रहा था, वह हेलमेट पहने हुए था। बच्चे ने बताया कि अपराधी किशोरी यादव को अपनी बाइक बिठा कर परोरिया गांव की ओर से आए थे और हत्या करने के बाद वह उसी रास्ते लौट गए। वहीं गांव वालों इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि किशोरी की दुश्मनी नहीं थी फिर हत्या क्यों हुई कहा नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading