वैशाली में दूल्हा-दुल्हन की कार से 2 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन भी घायल हो गए। इसके बाद वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की।

दुल्हन के सामने दूल्हे के साथ गालीगलौज हुई। गांव वालों ने दूल्हा-दुल्हन को बंधक तक बना लिया। काफी समझाने के बाद गांव वाले माने और दोनों अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ।




बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पटेढ़ी बेलसर से राघोपुर जा रही थी। हादसे में घायल दूल्हा-दुल्हन को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

छपरा में दूल्हे की गाड़ी ने 8 को कुचला, पिता समेत 2 की मौत
छपरा में दूल्हे की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंद दिया। इसमें दूल्हे के पिता समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बारात निकलने वाली थी, गाड़ी दूल्हे को लेने आई थी।

तभी ड्राइवर का बेलेंस बिगड़ा और उसने बारात में जाने के लिए खड़े 8 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद शादी के घर में मातम पसर गया। इसके बाद पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की वालों के कहने पर शादी हुई। पिता का इलाज चल रहा था, बेटा फेरे ले रहा था।