मुजफ्फरपुर। झपहां के नजदीक से पिकअप से 140 कार्टन शराब जब्ती मामले में अहियापुर थाने की पुलिस ने प्रा’थमिकी दर्ज कर ली है। इसमें यूपी के बड़े शराब सिंडिकेट से जुड़े आठ लोगों को आ’रोपित किया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में यूपी तुलसी नगर के सुमित अग्रवाल, पश्चिमी चंपारण शिकारपुर के मुनीलाल महतो, पूर्वी चंपारण सुगौली के अविनाश उर्फ सोनू, अहियापुर पटियासा के नंदलाल यादव, बेतिया के मनीष साह समेत अन्य को आ’रोपित किया गया है।
वहीं पिकअप से गि’रफ्तार किए गए धं’धेबाज पश्चिमी चंपारण नरकटियागंज के सहजाद मियां को पू’छताछ के बाद न्यायिक हि’रासत में भेज दिया गया है। उसके पास से ज’ब्त किए गए मोबाइल का काल डिटेल्स खंगाला गया। इसमें सभी धं’धेबाजों के नंबर भी पुलिस को मिले है।
इसके आधार पर पुलिस की विशेष टीम शराब धं’धेबाजों पर न’केल कसने की का’र्रवाई में जुटी है। बता दें कि मंगलवार को अहियापुर थाने की पुलिस ने झपहां के समीप शराब लदी पिकअप वैन को ज’ब्त किया था।
त’लाशी व मिलान में वैन से 140 कार्टन शराब पाया गया। पुलिस का कहना है कि गि’रफ्तार आ’रोपितों के संपर्क यूपी के अलावा हरियाणा के भी शराब धं’धेबाजों से है।
