सीवान में बड़ी वा’रदात, दि’नदहाड़े बंधन बैंक में 2.80 लाख की लू’ट, कैशियर को पी’टा

बिहार के सीवान जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां दिनदहाड़े हथियारों से लैस बदमाशों ने बभनौली स्थित बंधन बैंक की शाखा से 2 लाख 80 हजार रुपये लूट लिया।

सीवान में बड़ी वारदात,  दिनदहाड़े बंधन बैंक में 2.80 लाख की लूट, कैशियर को पीटा, CCTV का डीवीआर भी ले गए

बैंक के अकाउंटेंट जावेद अली की जमकर पिटाई भी की। लूट के बाद अपराधी बैंक के सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

बताया गया है कि लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम  दिया है। सभी अपराधी हाथ में कट्टा और पिस्टल लिए हुए थे। घटना के बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय बैंक में पहुचकर छानबीन की।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दोपहर ढाई बजे के करीब में बैंक में छह अपराधी पहुंचे। उस समय दो ग्राहक बैंक में मौजूद थे। पिस्टल दिखाकर ग्राहक और दो बैंक कर्मी को बदमाशों बैठा दिया, जिसके बाद कैश काउंटर में रखे लगभग दो लाख अस्सी हजार रुपये लूटकर चले गए।

अपराधियो ने बैंक में कैश रखने वाला वोल्ट भी खुलवाने के प्रयास किया लेकिन अकाउंटेंट की सूझबूझ से खोलने में विफल रहे। दो माह पूर्व भी बंधन के माइको फाइनेंस शाखा से दिन में 65 हजार की लूट इसी अंदाज में हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading