बिहार के जहानाबाद कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब पेशी के लिए लाए गये कैदियों के दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। काको मंडल कारा से इन कैदियों को व्यवहार न्यायालय में कोर्ट हाजरी के लिए तारीख पर लाया गया था। अचनाक कैदियों के बीच शुक्रवार को मारपीट होने लगी। घटना में एक कैदी रमेश पासवान घायल हो गए।


जेल के पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि अपराधिक मामले में काको जेल में बंद कुछ कैदियों को जेल पुलिस के संरक्षण में सिविल कोर्ट में हाजिरी के लिए लाया गया था।

उस दौरान दो पक्षों के बीच पहले बहस के साथ तनातनी हुई फिर बात बढ़ जाने पर मारपीट की घटना हो गई जिसमें एक पक्ष के रमेश पासवान की पिटाई कर दी गई।

सिर में चोट रहने की वजह से रमेश पासपान घायल हो गए। उनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में जेल सुपरिंटेंडेंट से संपर्क करने के कई प्रयास किए गए लेकिन नहीं हो सका। मामले में किसी भी पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया गया है।

