बिहार : झारखंड के युवक की समस्तीपुर में बोरे बंद ला’श मिली, स’नसनी

बिहार के समस्तीपुर में झारखंड के एक युवक की बोरे में बंद लाश  मिली है। मोहनपुर ओपी क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने एक युवक की सड़ी-गली अवस्था मे लाश बरामद की।

लाश की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee  News Hindi

हत्या के बाद हत्यारों ने उसके शव को बोरे में बंद कर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन के जौनापुर-मटिऔर के बीच अवस्थित कोन्हीं टोला में फ़ेंक दिया था। मृतक युवक की जेब से पुलिस को उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।

जिसके अनुसार झारखंड के रामगढ़ जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान कैथा, रामगढ़ निवासी विजय साह के 26 वर्षीय पुत्र गणेश साह के रूप में की गयी है।

बताया गया है कि शनिवार की सुबह सड़क किनारे फेके गए बोरे पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। उससे दुर्गंध निकल रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मोहनपुर ओपी की पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और बोरा से लाश निकलवा छानबीन शुरू की।

थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि युवक के पास से मिले ड्राइविंग से उसकी पहचान की गयी है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गयी है।  पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों को सूचना दी जाएगी। उनसे मिली जानकारी पर कार्रवाई को दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading