मौसम वत्स व रमण रजनीश बने लेफ्टिनेंट, पहले प्रयास में मिली सफलता

समस्तीपुर। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पास‍िंग आउट परेड में अंतिम पग भर सेना का अभिन्न अंग बने जिले के दो लाल ने मान-सम्मान बढ़ा दिया है। इसमें एक प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से नवाजे गए समस्तीपुर का मौसम वत्स है तो दूसरे डा. राजेंद्र कुमार रमण के पोते रमण कुमार रजनीश हैं । इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है।

समस्तीपुर निवासी मौसम वत्स का परिवार हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। उनके पिता राजेश कुमार ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी करते हैं और मां सुमन देवी गृहणी हैं । सभी पास‍िंग आउट परेड में शामिल हुए।

 

वहीं बिथान प्रखंड के शनिचरा पंचायत स्थित तेतराही गांव निवासी उसके दादा डा. राजेश कुमार रमण , पिता समाजसेवी राजेश कुमार रमण , माता मध्य विद्यालय तेतराही बिथान की शिक्षिका अनिता कुमारी, चाचा घनश्याम कुमार निराला ने शनिवार को देहरादून में पास‍िंग आउट परेड में सम्मिलित हुए।

रजनीश की प्रारंभिक शिक्षा बिथान प्रखंड के मध्य विद्याल तेतराही में हुई । प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद रमण ने सैनिक स्कूल गोपालगंज में प्रवेश लिया । 12वीं तक की शिक्षा वहीं से ग्रहण करने के बाद पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में सैन्य अफसर बन देश सेवा की ओर कदम बढ़ा दिया। संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए परीक्षा 2018 में उन्हें 147वां  रैंक प्राप्त हुआ था।

 

रमण ने बताया कि देश की रक्षा करने वाले फौजियों के मान -सम्मान को देखकर उन्होंने भी खुद सेना में जाकर देश की रक्षा करने की ठानी और इसके लिए खूब मेहनत भी की । इसका परिणाम आज उनको मिल गया है । कहते हैं कि सेना में अफसर बनकर खुद को गौरवशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.