मुजफ्फरपुर : पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी को दी गई श्रद्धांजलि 

संस्कार भारती के संरक्षक पूज्य पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी के देवलोक गमन पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर शहर के कला से जुड़े हुए कई गणमान्य एवं अनेकों जाने माने लोग मौजूद रहे। जिन्होंने बाबा के व्यतित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला।

संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा की बाबा के देहावसान से हम सभी शोक संतप्त हैं। उनका स्वर्गवास न सिर्फ संस्कार भारती के लिए अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.