मुजफ्फरपुर। रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस क्लब में राज्य सवात संघ बिहार की ओर से 25 से 28 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर स्कूल व इंटर कॉलेज सवात फ्रेंचबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2022 के लिए चयन ट्रायल रखा गया।
इस चयन ट्रायल में पांच जिलों के करीब पचास से ज्यादा बॉक्सरों ने भाग लिया। इसमें अलग-अलग कैटेगेरी में बिहार के कुल 19 बॉक्सरों का चयन असौत फाइट के लिए किया गया। ये सभी चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह चयन ट्रायल राज्य सवात संघ, बिहार के सचिव सिहान ई.राहुल श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष सिल्पी सोनम, कोच सूरज पंडित व बबली सिंह समेत संघ के सभी निर्णायक व पदाधिकारियों की देखरेख में किया गया।
सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य राज्य सवात संघ के अध्यक्ष आईएएस चंद्रमोहन प्रसाद सिंह व उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद द्वारा शुभकामनाएं दी।

