युवक की पि’टाई के बाद ग’ला द’बाकर ह’त्या:’घर से बुलाकर प्रेम प्रसंग में कर दी ह’त्या

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतल बरदाहा गांव में स्थित बगीचे से एक 23 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। बरामद शव की पहचान शीतल बरदाहा गांव निवासी हजारी साह के बेटा श्री भगवान के रूप में की गई।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात श्री भगवान को गांव के ही भीम यादव ने उसे न्योता में ले जाने की बात कह कर अपने साथ ले गया। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

वहीं, घर के कुछ दूरी पर बगीचे में स्थानीय लोगों ने सुबह युवक का शव नग्न अवस्था में देखा और शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। इसके बाद युवक को कपड़े पहनाया गया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि श्री भगवान आरोपी भीम यादव की भतीजी से पिछले कई दिनों से बात करता था। इस बात को लेकर मारपीट भी हुई, लेकिन बाद में सब मामला शांत हो गया।

इसी बीच देर रात कहीं न्योता में जाने की बात कह कर आरोपी उसे अपने साथ ले गया और उसकी पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading