शादी से दुल्हा का इनकार:दुल्हन के भाई के साथ बारातियों की हुई लड़ाई, पुलिस की पहल पर हुई शादी

औरंगाबाद मंगलवार की रात दुल्हन के भाई के साथ बारातियों की लड़ाई होने के कारण शादी रूक गई। इसके बाद मामला देवकुंड थाना पहुंचा।

शराबी दूल्हे को देखकर बिदकी दुल्हन, साढ़े तीन लाख रुपए देकर छूटे बंधक बने बाराती villagers make hostage barati due to drunken groom – News18 हिंदी

फिर थानाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहल पर बुधवार की दोपहर देवकुंड दुधेश्वरनाथ मंदिर में शादी रचायी गई। थानेदार समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

बताते चलें कि मंगलवार की रात दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की बेटी सविता कुमारी व अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी के रामपुर चाय गांव निवासी स्व. गणेश पासवान के 23 वर्षीय बेटे अरविंद पासवान की शादी देवकुंड धाम परिसर में होना था।

लड़का व लड़की पक्ष के लोग शादी को लेकर देवकुंड धाम पहुंच चुके थे। शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लड़की की भाई के साथ बारातियों की लड़ाई किसी बात काे लेकर हो गई। जिसके बाद दुल्हा शादी करने से इनकार कर दिया और वापस लौट गया।

इसके बाद इसकी सूचना देवकुंड पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने लड़का पक्ष व लड़की पक्ष को बुलाया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी थाना बुलाया।

फिर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। तब जाकर दुल्हा शादी करने के लिए तैयार हुआ। जिसके बाद दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला डालकर बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खायी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading