हर्ष फायरिंग:शादी समारोह में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग में 5 को लगी गो’ली; 2 की हा’लत गं’भीर

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीबीगंज गांव में गुरुवार के सुबह करीब 3 बजे शादी में सिंदूरदान के समय हर्ष फायरिंग में गोली चलने से तीन महिला व दो पुरुष को गोली लग गई। गोली चलते ही मंडप पर अफरातफरी और भगदड़ मच गया।

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 15 मिनट तक ताबड़तोड़ चलीं गोलियां,2 की मौत,2  घायल

भागने के क्रम में कई लोग चोटिल भी हो गए। हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाभी शोभाकांत यादव की पत्नी शांति देवी (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुल्हन के चाचा संजय कुमार, चचेरी बहन संजूला देवी, जला देवी व दुल्हे के बहनोई मुकेश कुमार यादव का इलाज पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी से बारात बीबीगंज गया था। सिंदूरदान जैसे ही समाप्त हुआ कि लड़की पक्ष के राजदीप नाम के युवक ने दो नली बंदूक से फायरिंग कर दिया।

सिंदूरदान के समय काफी संख्या में परिवार के लोग उपस्थित थे। गोली सीधे शांति देवी के सिर में लग गई और गोली के छर्रा से अन्य लोग जख्मी हो गए।

गनीमत थी कि दुल्हा-दुल्हन बच गए। घटना के बाद गोली चलाने वाले युवक भाग गए। लड़के के बहनोई मुकेश ने बताया कि गोली चलाने वाले राजदीप बारातियों के स्वागत समय भी फायरिंग करना चाहा लेकिन परिवार के लोगों ने फायरिंग करने से मना कर दिया था। जिस परिवार में शादी की खुशियां मनाने थे, वहां आज मातम मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.