पुलिस की गाड़ी में ही पीकर पड़े रहे ड्राइवर साहब, जानें विस्तार से…

हाजीपुर। बिहार में कड़ी सख्ती के बाद भी शराबबंदी के नियम तोड़े जा रहे हैं। शराबबंदी के नियमों को तोड़ने का हाजीपुर से तो ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। हाजीपुर में पुलिस की गाड़ी में ही ड्राइवर साहब शराब के नशे में धुत्त सोए हुए मिले।

इतना ही नहीं, गाड़ी की पिछली सीट पर शराब की बोतल भी रखी थी। जब ड्राइवर से इस मामले में पूछा गया तो वह इतने होश में ही नहीं था कि कुछ सही से जवाब दे पाए।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला हाजीपुर जिले के राजेंद्र चौका है। जहां एक बिहार पुलिस लिखी हुई बोलेरो गाड़ी खड़ी थी जिसमें एक युवक बेसुध पड़ा था। दावा किया जा रहा है कि वो गाड़ी का ड्राइवर है।

गाड़ी की पिछली सीट पर विदेशी शराब की खाली बोतल और एक पानी की बोतल भी पड़ी थी। लोगों की जब नजर गाड़ी और ड्राइवर पर गई तो वहां भीड़ जमा हो गई। कई मीडिया वाले भी मौके पर पहुंच गए और ड्राइवर को उठाया गया।

गाड़ी में लेटा शख्स नशे में धुत्त पड़ा था। इसी दौरान कई लोगों ने उसकी वीडियो भी बनानी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची लेकिन उससे पहले ही शराबी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो गाड़ी के ड्राइवर का नाम विकास कुमार सिंह है जो हाजीपुर एंटी लिकर टास्क फोर्स के लिए गाड़ी चलाने का काम करता है। वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर को गि’रफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.