मुजफ्फरपुर : डीएम प्रणव कुमार ने अपने कार्यालय में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने संबंधित सभी विभाग आकांक्षी जिला से संबंधित रिपोर्ट समय पर देने को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों में से एक है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने सभी सेक्टर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सूचकांकों को सही-सही भरें। इसमें प्रगति लाई जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। इसका प्रदर्शन राज्य एवं देश स्तर पर और बेहतर हो सके। उन्होंने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के उद्देश्यों और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। आकांक्षी जिले की समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, बुनियादी ढांचा, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि संस्थागत प्रसव के बढ़ाने की दिशा में गंभीरता पूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें। विगत माह में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 70.80 था वही इस माह में 54.50% रहा। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी प्रकट की। नवजात शिशु टीकाकरण में उपलब्धि पिछले माह में औसतन 83% था इस माह में 79% रहा। इसे लेकर भी जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए। टीवी बीमारी के ट्रीटमेंट की दिशा में परफॉर्मेंस में कमी परिलक्षित हुई। उस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस दिशा में गंभीरता पूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें।
आईसीडीएस को निर्देशित किया गया कि जिले में हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे हर स्थिति में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को कराना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि छात्र शिक्षक अनुपात में संतोषजनक परफॉर्मेंस करें। पशु टीकाकरण की स्थिति में भी गिरावट बताया गया इस माह 18279 का ही टीकाकरण संभव हो पाया। जिस पर जिलाधिकारी नाराज दिखे एवं पशुओं का टीकाकरण की गति को तेज करने का निर्देश दिया।
फिनांसियल इंक्लूजन के समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि मुद्रा लोन देने के दिशा में प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि अप्रैल महीने की डेल्टा रैंकिंग में मुजफ्फरपुर ओवरआल पोजीशन 64 वा रहा है जिसमें शिक्षा विभाग 10 वे स्थान पर रह। बैठक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता राजस्व राजेश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह, जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार, डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह , जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला समन्वयक पीरामल फाउंडेशन सैयद अकरम सहित अन्य विभागों एवं लाइन डिपार्टमेंट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
