पटना : विक्रमशिला व अमरनाथ सहित चार ट्रेनें फूं’की, डिप्टी सीएम के घर पर ह’मला, जानें पूरा मामला….

पटना। भारतीय सेना में चार साल के लिए भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ के वि’रोध में बिहार में ज’बरदस्त बवाल चल रहा है। इसके खिलाफ छात्रों व युवाओं का प्र’दर्शन हिं’सक हो चुका है। प्र’दर्शन के तीसरे दिन आज लखीसराय में विक्रमशिला एक्सप्रेस तो समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एवं जम्मू तवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस को फूं’क दिया है।

बवाल का आरंभ बक्सर जिले के डुमरांव स्टेशन से हुई। जगह-जगह ट्रेनों पर प’थराव भी किए गए हैं। औरंगाबाद में नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कार्ड रेल लाइन को जाम कर दिया गया है। सड़कों पर भी प्र’दर्शन जारी है।

अग्निपथ स्कीम के वि’रोध में शुक्रवार को प्र’दर्शनकारियों द्वारा लखीसराय स्टेशन के पास 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस को फूं’कने की घ’टना और कहलगांव स्टेशन पर हावड़ा जयनगर बरौनी ट्रेन को रोकने के कारण भागलपुर-दादर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

इस ट्रेन के यात्रियों की टिकटें वापस कर पूरी राशि लौटाई गई। वहीं उग्र प्र’दर्शन के कारण भागलपुर से आनंद विहार तक चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित भागलपुर-किऊल, भागलपुर-साहिबगंज और भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड में चलने वाली अन्य ट्रेनों के परिचालन पर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। रेल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार हालात को देखते हुए ही ट्रेन चलाने और रद पर निर्णय लिया जाएगा। करीब एक घंटे तक रेलवे स्टेशन पर उ’पद्रव और तो’ड़फोड़ करने के बाद भीड़ स्टेशन चौक पर पहुंची और एन एच 727 पर छावनी तक उपद्रव मचाए। रास्ते में बस एवं बाइक से आवाजाही कर रहे राहगीरों को रोका और तो’ड़फोड़ की।

छावनी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर उ’पद्रवियों ने तो’ड़फो’ड़ की। सरकार वि’रोधी ना’रे भी लगाए। उपत्रों का उ’ग्र तेवर देखकर पेट्रोल पंप के कर्मी भाग गये। बगहा, रामनगर , नरकटियागंज, लौरिया आदि से आवाजाही कर रही एक दर्जन से अधिक बसों के शीशे उ’पद्रवियों ने तोड़ डाले है। उपद्रवी अभी छावनी में डटे हुए हैं बगहा और रामनगर से आने वाली बसें मनुआपुल में ही खड़ी है। नरकटियागंज से आने वाली मशीन बानु छापर से पहले ही रोड के किनारे खड़ी हैं। यात्री परेशान है। सड़क पर ऑटो का भी परिचालन ठप है। नियमित रूप से बस एवं बाइक से दफ्तरों में पहुंचने वाले कर्मी भी इस उ’पद्रव के कारण रास्ते में फं’से हुए हैं। सेना बहाली की अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे बवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि इसमें आरजेडी के गुंडे भी शामिल हो गए हैं। उनकी पहचान करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं के राजनीतिक इस्तेमाल का आ’रोप लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading