पड़ोसन ने 5 साल के मासूम को अ’गवा कर डेढ़ लाख में बेचा, टीचर के कहने पर रची थी सा’जिश

पटना के बाढ़ क्षेत्र में 5 साल के मासूम बच्चे को साजिश के तहत चुराकर डेढ़ लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में संलिप्त शिक्षिका सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Man who raped 5-year-old girl sentenced her to lifetime of trauma, family  tells court | CBC News

नाथचक मोहल्ला निवासी विनोद सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी ने पुलिस को सूचना दी कि 15 जून की सुबह 7 बजे से उसका पुत्र लकी कुमार 5 वर्ष घर से गायब है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया। टीम को जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाली महिला भी गायब है।

पुलिस ने महिला फूला देवी को ढूंढ़कर पूछताछ की तो बच्चे को बेचने का मामला सामने आया। फूला ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे को बिहारशरीफ की महिला शिक्षिका से डेढ़ लाख में बेच दिया है।

इसके बाद पुलिस ने नालंदा के थरथरीडीह गांव निवासी मुकेश पासवान की शिक्षिका पत्नी मीना देवी को पकड़ा व बच्चे लकी को बरामद कर लिया। दोनों महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को अगवा कर बेचने के आरोप में फूला देवी व मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।

5 दिन पहले हुआ था सौदा
शिक्षिका मीना का कोई बच्चा नहीं है। वह पांच दिन पहले नाथचक मोहल्ले में फूला देवी के घर आई थी और बच्चे लकी को देखकर उसे गायब करने का सौदा किया था।
पड़ोस में होने के कारण लकी फूला देवी के घर खेलने पहुंच जाता था। फूला ने मौका देखकर उसे अगवा कर मीना को सौंप दिया। हालांकि उसे फिलहाल पैसा नहीं मिला था। इससे पहले ही दोनों पकड़ी गईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.