खगड़िया में लड़कियों की शराब-डांस पार्टी:बोलीं- शराब पीते वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया; दु’ष्कर्म करता था

खगड़िया में लड़कियों की शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 3 लड़कियां घर में बैठकर शराब पी रही हैं। उनके साथ कुछ लड़के भी बैठे हैं। लड़कियों ने एक युवक के साथ ये पार्टी की। लड़कियों का कहना है कि युवक ने शराब पिलाई। और इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया है।

khagariya girl take step against Sharab mafiya liquor ban video goes viral  must watch here | खगड़िया की लड़की ने शराब माफिया के खिलाफ ऐसा उठाया कदम,  वायरल हो रहा है वीडियो | Hindi News, Bihar

वीडियो में एक लड़की कहती है कि एक पैग और बना दो प्लीज मेरी शराब गिर गई है। दूसरी कहती है कि ये शराब भी खूब है, गम मिटाती है। बुरे लोगों को दूर करती है। अच्छे लोगों को पास लाती है। शराब पार्टी के बाद लड़कियों ने भोजपुरी गानों पर डांस भी किया।

वीडियो रविवार 12 जून का बताया जा रहा है। लड़कियों ने चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के पटेल चौक निवासी अमित कुमार के खिलाफ वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

लड़की सुपौल की रहने वाली है। वो एक महीने से शिक्षक मुन्ना कुमार के घर के फर्स्ट फ्लोर पर किराए से रहती थी। वो एक निजी कंपनी में जॉब करती है।

वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार की देर रात उत्पाद पुलिस और चित्रगुप्त थाना पुलिस ने युवती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। लेकिन लड़कियां नहीं मिली। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि युवती ने ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शराब पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद युवती की गिरफ्तारी के लिए गए, लेकिन वह नहीं मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.