बेगूसराय में वेटरनरी डॉक्टर सत्यम की हुई पकड़ौआ शादी में नया मोड़ आ गया है। लड़का खुद अपहरण कर शादी का आरोप लगा रहा है। दरअसल 13 जून को सत्यम कुमार को अपने पड़ोस के गांव हसनपुर से फोन कॉल पर सूचना मिला था कि गाय की तबीयत खराब है। उसी का इलाज करने के लिए गया था ।

सत्यम कुमार ने बताया कि जब इलाज करने के लिए पहुंचे तो हमारे साथ कुछ लोगों ने वहां पर मारपीट किया और एक रूम में बंद कर बैठा दिया। रूम में बैठे बैठे जब मुझे प्यास लगी तो मैंने क्लास पानी मांगा और पानी पीने के बाद मेरा सर भारी हो गया।

उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है । दरअसल 13 जून को तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली निवासी सत्यम की जबरदस्ती शादी करा दी गई थी। इसकी सूचना परिजनों को तब मिली जब उनके फोन पर शादी का वीडियो भेजा गया था ।

इसके बाद परिजनों ने लड़की के पिता हुआ उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाकर शिकायत किया था। तेघरा पुलिस ने गुरुवार की रात सत्यम कुमार को लड़की के रिश्तेदार के यहां से बरामद किया।

सत्यम ने लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है मेरी जोर-जबर्दस्ती पकरउआ शादी करा दी गई है । वही प्रेम प्रसंग की बात को सत्यम ने सिरे से खारिज कर दिया है।

हालांकि, सत्यम कुमार ने शादी के बाद और लड़की के साथ रहने या ना रहने की बात पर स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताया। सत्यम काफी परेशान लग रहा है। सत्यम कुमार का कहना है कि मैंने पहले भी लड़की वाले के यहां गाय का इलाज करने के लिए जाता था। इसी क्रम में उन लोगों को जानता था। इसके अलावा कोई भी किसी भी प्रकार का मेरा उन लोगों से मतलब नहीं रहा है।
