धनबाद : फंसे रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर, कब चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें, जानें विस्तार से…

धनबाद : बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए हिं’सक प्र’दर्शन से कई स्टेशनों पर रेल यात्री फं’से हैं। इनकी सुविधा के लिए झाझा, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे ने हिं’सा की आशंका को देखते हुए रविवार को रात 8 बजे तक ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा रखी है।

इस कारण दिन के समय बिहार से चलने या गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया। राज्य के कई स्टेशनों पर दो-तीन दिन से यात्री फं’से हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए रेलवे रात में कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। पटना समेत राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर टिकट का पैसा वापस लेने के लिए परेशान हैं।

टिकट वापसी काउंटर पर लंबी कतारे हैं। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि टिकट वापसी के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। जो ट्रेनें रद्द हुई हैं, उनके यात्रियों को टिकट का पैसा वापस किया जा रहा है। रविवार को चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट। 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल रात 11.40 बजे झाझा से खुलेगी।

इसी प्रकार 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल रात 9 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलेगी। 02296 डीडीयू-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 11.25 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेगी। 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल रात 9.50 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेगी।

01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल रात 11.40 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलेगी। 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद सोमवार सुबह 6 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना होगी। 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल रात 11 बजे धनबाद से खुलेगी। 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल रात 11.30 बजे धनबाद से रवाना होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.