मुजफ्फरपुर : शहर के सदर अस्पताल के ओपीडी में अनुपस्थित दस डॉक्टरों का सिविल सर्जन डॉ.यूसी शर्मा ने हाजिरी काट दी, वहीं वेतन उनका रोक दिया गया। बताया जाता है कि सीएस हाजिरी रजिस्टर मंगाकर उसकी जांच तो दस डॉक्टर नहीं आए थे।
इसके पश्चात सभी का एक दिन का वेतन बंद करते हुए जवाब मांगा है। सीएस के कहा कि पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन उपाधीक्षक करा नहीं पा रहे है।
ऐसे में उपाधीक्षक से भी जवाब-तलब करते हुए कहा कि उनके खिलाफ अपर मुख्य सचिव को रिपोर्ट की जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्च में मामला सामने आया था कि डॉक्टरों के द्वारा उपस्थिति पंजी में लघु हस्ताक्षर अंकित किया जा रहा है।
इसके बाद निर्देश दिया गया था कि सबको अपना पूर्ण हस्ताक्षर करना है। लेकिन, आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

