पीईटी के लिए जारी किया गया UPPRPB द्वारा एडमिट कार्ड

UPPRPB  यानि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड, पीईटी के लिए जारी किया गया, अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ये उन लोगों के लिए जारी किए गए हैं, जो पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे

बता दें कि उपरोक्त पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 6 जनवरी और 7 जनवरी 2019 को आयोजित की जानी है। पीईटी केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहले दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए थे और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्य थे।


जो उम्मीदवार पहले से ही पीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित थे, उन्हें फिर से इसका हिस्सा बनने की आवश्यकता नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

– परीक्षा दो स्थानों पर आयोजित की जाएगी:

1) लखनऊ,

2) मेरठ

विवरण-

– पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है।
– महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading