इन स्टार्टस को पीछे छोड़… दुनिया के हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुचें हृतिक रौशन

साल 2018 के मुताबिक दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं रितिक ने इसी के साथ एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि उनका जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। उन्होंने दुनिया के हैंडसम सितारों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि यह रिपोर्ट worldstopmost डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है। इस लिस्ट में रितिक ने टॉम हिडलस्टन, हेनरी केविल,नोहा मिल्स, रॉबर्ट पैटिनसन, डेविड बोरियानस जैसे बड़े स्टार्ट को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह बनाई है। वहीं इससे पहले वह साल 2012 में दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुके हैं

वहीं ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्म कृष-4 को लेकर व्यस्त हैं। निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की कृष-4 की शूटिंग 2019 में शुरू होनी है। काफी दिनों से चल रही इन खबरों के बाद बताया जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ ट्विस्ट होगा। सूत्रों की मानें तो नई कहानी के प्लॉट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दो हीरोइनों के लिए जगह बनी है। पहले फिल्म में कटरीना कैफ के होने की भी खबरें थीं लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं है। खबरों के अनुसार- पिछले कुछ समय में राकेश रोशन कई नई लड़कियों से मिले हैं। वे किसी फ्रेश चेहरे के साथ एक स्थापित चेहरे को लेना चाहते हैं। इनमें यामी गौतम, भूमि पेडनेकर और कृति सेनन भी ऋतिक रोशन की हीरोइन बनने की रेस में शामिल हैं।

इधर ऋतिक सुपर 30 पूरी करने के बाद यशराज फिल्म्स की एक फिल्म के लिए विदेश में शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद संजय लीला भंसाली से भी उनकी बातचीत की चर्चा है। बताया जाता है कि भंसाली ने चर्चित उपन्यास इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के अधिकार खरीदे हैं। वह भगवान शिव के रोल के लिए ऋतिक से बात कर रहे हैं। ऋतिक ने रजामंदी भी दे दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading