10 से 1 बजे तक मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय में मिलेगी अग्निपथ योजना संबंधित जानकारी

मुजफ्फरपुर जिले के युवाओं से सेना भर्ती निर्देशक कर्नल बॉबी जसरोटिया ने अपील की है कि वे अग्निपथ योजना से संभंबित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए सेना भर्ती कार्यालय पहुंचे। इसके लिए छात्र सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आ कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय के आधीन आठों जिलों के युवाओं से आग्रह किया की वह किसी के बहकावे में नही आएं। किसी भी तरह के उपद्रवी गतिविधियों में भाग न लें। कर्नल बॉबी जसरोटिया ने बताया कि कुछ आसामाजिक तत्व अग्निपथ योजना पर भ्रम फला रहे है। किसी भी क्षण भारतीय सेना के JIA साइट पर अग्नि पथ योजना में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

बताया कि नोटिफिकेशन जारी होने पर उसके आलोक में युवा/नौजवान सेना बहाली की विभिन्न प्रक्रियाओं में भाग लेने की दिशा में पूरी तत्परता एवं मनोयोग के साथ आगे आएं और सेना में बहाल होकर देश की सेवा करें।

उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आकर उपद्रवी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यदि प्रथमिकी दर्ज होती है तो आपका और आपके माता- पिता के सपने पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पब्लिक की ही संपत्ति है। अतः किसी भी प्रकार की संपत्ति यथा:- सड़क ,रेलवे स्टेशन ,ट्रेन ,बस ,निजी वाहनों इत्यादि को नुकसान न पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.