फं’दे से ल’टका मिला विवाहिता का श’व:भाई का आरोप- मायके की जमीन में हि’स्सा मांग रहा था पति, नहीं देने पर की ह’त्या

भोजपुर में मंगलवार की देर शाम एक महिला का घर में फंदे से लटका शव मिला। घरवालों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही। जबकि मृतका के भाई ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका प्रिया की फाइल फोटो।

मायके वालों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  करवाया। मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज गोपी अंतर्गत कारीसाथ गांव का है।

मृतका कारीसाथ गांव निवासी राजकुमार सिंह की 28 वर्षीया पत्नी प्रिया देवी है। मृतका के भाई राहुल कुमार सिंह ने बताया ‘पैसे,गाड़ी व मायके में अपने हिस्से की जमीन की मांग को लेकर उसके पति एवं ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।’ राहुल ने बताया कि उसने बताया कि 8 माह पूहले से इन दोनों के बीच विवाद चला रहा है।

कई बार दोनों को समझाया था। उनसे बताया कि उसका पति उसके हिस्से की जमीन मांगता था। इसको राहुल ने कहा था कि यह जमीन में तुम्हारे बच्चे (यानी अपने भांजे) के नाम लिख दूंगा, लेकिन पति अपने नाम पर लिखने के लिए कहता था।

इसी बीच मंगलवार की शाम उसके ससुराल के गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि आपकी बहन के साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद उसने उसके पति को फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

इसके बाद वह अपने पिता के साथ उसके ससुराल पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी बहन पलंग पर लेटी हुई है और उसे साड़ी से ढ़क दिया गया है। जब उसने उसके पति और ससुराल वालों से पूछा कि उसकी बहन को क्या हुआ तो उन लोगों ने कहा कि तुम्हारी बहन ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading