श’राब बै’न वाले बिहार में बीच सड़क बो’तल की छी’ना झ’पटी, हा’थापाई का VIDEO हो रहा वायरल

बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस से बचने के लिए धंधेबाज शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं।

शराब बैन वाले बिहार में बीच सड़क बोतल की छीना झपटी, हाथापाई का VIDEO वायरल

समस्तीपुर जिले के दलसिंहराय में शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे एक शख्स को लोगों ने पकड़ लिया। फिर उससे छीना-झपटी करने लगे। इस बीच शराब की बोतलें नीचे गिरकर फूट गईं। कुछ लोगों ने इस छीना-झपटी का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे एक धंधेबाज झोला में शराब लेकर होम डिलीवरी करने जा रहा था। लहेरिया बाजार में उसे शराब लेकर जाते देख कुछ लोगों ने पकड़ लिया।

उसके बाद उसके पास से शराब भरा झोला छीनने का प्रयास किया। वीडियो में दिख रहा है कि छीना झपटी में एक-एक कर शराब की बोतलें सड़क पर गिरने के साथ फूट गईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.