बिहार के 22 प्रतिशत हाई स्कूलों में ही गणित और विज्ञान जैसे कोर विषयों के शिक्षक

बिहार में 22.1% माध्यमिक स्कूलों में ही सभी कोर विषयों (गणित, साइंस, लैंग्वेज तथा सोशल साइंस) के शिक्षक हैं। यहां माध्यमिक स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) काफी ज्यादा है। गणित के 1 शिक्षक औसतन 462 और साइंस के एक शिक्षक 437 बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

लैंग्वेज सब्जेक्ट के एक शिक्षक 191 तथा सोशल साइंस के 1 शिक्षक औसतन 331 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से समग्र शिक्षा के तहत वार्षिक कार्य योजना और बजट 2022-23 पर विचार के लिए आयोजित प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की समीक्षा बैठक में ये तथ्य सामने आए हैं।

बैठक की प्रोसिडिंग मंगलवार को जारी की गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राज्य को माध्यमिक स्तर पर सभी स्कूलों में गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के शिक्षकों की आवश्यक संख्या सुनिश्चित करने की जरूरत है।

बिहार में माध्यमिक स्तर पर 27959 तथा एलिमेंट्री स्तर पर 187209 शिक्षकों के पद खाली हैं। हालांकि 2021-22 से यह कम है। विभाग ने कहा है कि प्राथमिक स्कूलों में 40518 हेड टीचर तथा माध्यमिक स्कूलों में 3929 हेड टीचर की भर्ती हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading