वायरल खबर: ‘मजा नहीं आ रहा…आई रिजाइन’ अनूठा इस्तीफा, हर्ष गोयनका ने कहा-शॉर्ट, लेकिन डीप

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें वायरल होती रहती हैं। इसी कड़ी में एक रेजिग्नेशन लेटर भी वायरल हो रहा है। यह रेजिग्नेशन महज एक सेंटेंस का है और इस्तीफा देने वाले ने नौकरी छोड़ने की वजह बताते हुए लिखा है, ‘मजा नहीं आ रहा।’ इस रेजिग्नेशन लेटर को आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया है।

‘मजा नहीं आ रहा...आई रिजाइन’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनूठा इस्तीफा, हर्ष गोयनका ने कहा-शॉर्ट, लेकिन डीप

कौन है राजेश?
इस लेटर पर 18 जून की डेट पड़ी है। साथ ही लिखा है, ‘डियर सर, आई रिजाइन। मजा नहीं आ रहा। योर्स सिंसियर्ली-राजेश’। इस्तीफे की फोटो ट्वीट करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा है कि यह बहुत छोटा लेटर है, लेकिन बहुत गहरा है। एक बहुत गंभीर समस्या, जिसे हम सभी को दूर करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने वर्क कल्चर और समाधान पर जोर देने की बात कही है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने गोयनका को रिप्लाई करते हुए लिखा है, सर आपकी हैंडराइटिंग बहुत अच्छी है। इसके बाद गोयनका जवाब देते हैं, आपने तो मुझे पकड़ ही लिया।

टि्वटर पर आ रही तरह-तरह की प्रतिक्रिया
वहीं ट्विटर पर इस रेजिग्नेशन लेटर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक ट्विटर यूजर ने इसे बेहद अनप्रोफेशनल बताया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह आज की समस्या है।

सभी इसको फेस कर रहे हैं। कुछ लोग सीधे-सीधे बता देते हैं, जबकि कुछ लोग इस पर चुप रह जाते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि यह बंदा बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड है। वही एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि इस बंदे का पर्सनल एग्जिट इंटरव्यू होना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.