मुजफ्फरपुर : अधवारा समूह की मरहा नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र स्थित करीब आधे दर्जन से अधिक गांव के सरेह में पानी फैल गया है, जिस कारण खेतो में लगी मूंग की फसल डूब गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ का पानी भीखा, पटदौरा, बाजितपुर, भीखा टोला, रधाउर आदि गांव के निचले इलाके में फैल गया।
भीखा गांव के प्रबुद्ध किसान बीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबकर मूंग की फसल बर्बाद हो गई है,
वहीं किसानों द्वारा खेतों में बिचड़े लगाए गए हैं वह भी डूब गया है। जिस कारण किसानों में मायूसी छा गई है।

