पटना : अब बिहार में मानसून सक्रिय होने के बाद पटना और उसके आसपास क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बन गया है। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
इस बार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जाएगी। सभी पंपिंग स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पटना जिले में 156 किलोमीटर लंबा तटबंध है। ड्रोन से निगरानी होने से पानी का दबाव होने पर उसकी स्थिति का जानकारी पहले ही मिल जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि तटबंध और बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी के लिए कितने ड्रोन की जरूरत है, इसका आकलन चल रहा है। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
प्रशासन, नगर निगम और बुडको की टीम को एक्टिवेट कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

