मांझी-पासवान के बाद नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी किया राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव 2022 में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में बिहार में एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

Nitish Kumar Attack | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने वाले को  मानसिक इलाज के लिए भेजा गया: पुलिस | Navabharat (नवभारत)

इससे पहले पशुपति पारस की लोजपा, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) और जीतनराम मांझी की हम पार्टी ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की। बीजेपी ने मंगलवार रात एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में आदिवासी महिला नेता द्रौपदी के नाम घोषित किया था।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बुधवार दोपहर में ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं।

जेडीयू उनकी उम्मीदवारी का स्वागत और समर्थन करती है। ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्धांत हमेशा महिला सशक्तिकरण और समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं।

वहीं, जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक चैनल में बातचीत में बताया कि एनडीए से महिला आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार है। यह गौरव की बात है। उन्होंने दूसरे विपक्षी दलों से भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.