पत्नी ने प्रेमिका के साथ मिल पति को पी’टा, गांव वालों ने कपल को पकड़ा फिर बां’ध कर की पिटाई

एक विवाहिता ने अपने ससुराल में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति को पीटा और सास पर चाकू से हमला कर दिया। यह बात जब गांव वालों को पता चली तब वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

ट्रेनर टीचर को ग्रामीणों ने पीटा:कक्षा में बच्चों को कास्ट वाइज बिठाया |  भिवानी हलचल

गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी को बंधक बनाकर जमकर उनकी भी पिटाई कर दी और फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। खास बात यह है कि इस कहानी की मुख्य किरदार यानी प्रेमिका अपने पति के दूसरी शादी करने से खफा थी। मामला बांसवाड़ा जिले के खेमरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम अंजली बुनकर है और उसके पति का नाम राहुल बुनकर है। खेमरा थाना क्षेत्र में रहने वाले राहुल बुनकर की शादी साल 2018 में पड़ोस में ही रहने वाली अंजली बुनकर के साथ हुई थी। शादी के बाद अंजली ने अपनी बीए की पढ़ाई जारी रखी। साथ में एक संस्थान से सिलाई का कोर्स भी कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात जिला डूंगरपुर निवासी आकाश व्यास से हुई।

अंजली और आकाश की मुलाकातें दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। प्रेमी की खातिर अंजली ने पति का घर छोड़ दिया। आकाश के साथ विवाह कर लिया। इधर राहुल ने पत्नी की तलाश की, नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी।

मामले का खुलासा होने के बाद पति राहुल और पत्नी अंजली के परिवारों के बीच समझौता हो गया। लड़की ने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद अंजली के पिता ने राहुल के परिवार को एक लाख रुपये बतौर जुर्माना राशि अदा की। शादी का सामान भी वहीं छोड़ने की बात कही। अंजली के पिता ने इस समझौते में राहुल को दूसरी शादी करने की भी इजाजत दे दी। इसके बाद राहुल ने गांव की एक लड़की से नाता-विवाह कर लिया।

पति से की मारपीट

इस बीच जब अंजली को राहुल की शादी होने का पता चला तो वो भड़क गई और अपने प्रेमी के साथ मंगलवार की रात 9 बजे राहुल के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। व्यास और अंजली ने आकाश के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई सास बबली देवी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी अंगुलियां कट गई।

बबली के शोर मचाने पर गांव वाले एकत्र हो गए। गांव वालों ने अंजली और आकाश को साथ बांधकर दोनों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने दोनों को मुक्त करवाया और थाने ले गई। परिजनों ने अंजली और आकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading