पटना रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर NTPC- CBT 2 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे वह आंसर-की को चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की वेतन स्तर 5, 3 और 2 के लिए जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 12 जून से 17 जून तक किया गया था।
बता दें कि जारी हुए प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 22 जून से लेकर 27 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही दर्ज कराना होगा।
आपत्ति दर्ज कराने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर आज एक्टिव हो जाएगा। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त हुए आपत्तियों को सॉल्व करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क देना होगा। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार यदि अभ्यर्थी की ओर से कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएंगी।

