मुजफ्फरपुर के पारु प्रखंड की बेटी डॉ. मीरा सिंह बनी कृषि विश्वविद्यालय पूसा की वीसी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के पारु प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर सरैया निवासी स्व. चंदेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री डॉ. मीरा सिंह का डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति पद नियुक्ति की खबर से प्रखंड व ग्रामीणों में हर्ष है।

स्व. चंदेश्वर बाबू के निकटतम रहे प्रदेश भाजपा नेता भूपाल भारती ने बताया कि 1981 में इसी विश्वविद्यालय में इंटक्टर के पद से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली डॉ. मीरा सिंह को अपने जीवन में संघर्ष की विरासत अपने पिता समाजसेवी स्व.चंदेश्वर प्रसाद सिंह से मिली।

डॉ. मीरा सिंह 1983 में सहायक प्राध्यापक तथा 2002 सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में डीन के पद पर नियुक्त हुई तब से लगतार अपने निष्ठा व संकल्प के सहारे आगे के मंजिल की ओर अग्रसर रही।

आज उनके पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति बन न सिर्फ अपने दिवंगत माता-पिता के सपने को साकार किया बल्कि पारु व मुजफ्फरपुर का मान सम्मान बढ़ाया।

डॉ. मीरा सिंह के भाई डॉ. चंद्रप्रकाश व राजीव रंजन के साथ-साथ जेपी सेनानी सीता राम साह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मदन प्रसाद सहित अन्य लोगों ने डॉ. मीरा सिंह को बधाई देते हुए अपने इलाके का नाम रौशन करने के लिये आभार प्रगट किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading