मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जनता को फिर झटका

मुजफ्फरपुर : बिहार में आम जनता को फिर झटका लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की है। पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया, भागलपुर समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में शुक्रवार को उछाल आया है। राजधानी पटना में तेल कंपनियों ने आमजन को झटका दिया है। यहां पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हो गया।

पटना में शुक्रवार को पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। भागलपुर में भी तेल के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां पेट्रोल 20 पैसे, तो डीजल 19 पैसे महंगा हो गया। शुक्रवार को भागलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.20 रुपये और डीजल की 94.75 रुपये प्रति लीटर है।

गया में शुक्रवार को तेल की कीमत में इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल में 12 पैसे और डीजल में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुक्रवार को गया में पेट्रोल 108.22 रुपये और डीजल 94.95 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। मुजफ्फरपुर में तेल की कीमत में हल्का उछाल आया। यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में चार पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

हालांकि इससे आम जनता पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में पेट्रोल के दाम 108.02 रुपये और डीजल के 94.74 रुपये प्रति लीटर हैं। पूर्णिया में भी तेल के दाम बढ़ गए हैं। यहां पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 36 पैसे महंगा हो गया।

शुक्रवार को पूर्णिया में पेट्रोल 109.11 रुपये और डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बेचा जा रहा है। इनके अलावा दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा, लखीसराय, नवादा, नालंदा, सहरसा, सासाराम, सीवान, सुपौल और वैशाली में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.