प्रेम प्रसंग में हुई थी ह’त्या, सा’जिश में अपने भाई के साथ शा’मिल थी प्रे’मिका

बड़हिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। एसआईटी ने 21 जून को बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर के पास की गई चिंटू सिंह की हत्या मामले का उद्वभेदन करते का दावा करते हुए बताया कि इस वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की यह वारदात प्रेम-प्रसंग को लेकर की गई थी।

एसआईटी ने 21 जून को हुई हत्या के बारे में दावा किया कि प्रेम प्रसंग को लेकर यह वारदात हुई.

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि वारदात के बाद एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने अपनी जांच में पाया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या का है।

एसपी के मुताबिक, चिंटू सिंह का पड़ोसी बड़हिया वार्ड-6 रामचरण टोला की रहनेवाली मोनी कुमारी से प्रेम संबंध था। चिंटू सिंह अपने बथान पर ही रहा करता था। मोनी कुमारी उससे मिलने के लिए प्रायः उसके बथान पर आ जाती थी।  मोनी के पिता गुड्डू सिंह और उसके भाई लगातार इसका विरोध करते थे।

इधर, अपने पिता और भाइयों के दबाव में आकर मोनी दूसरी जगह शादी करने के लिए तैयार हो गई थी। वह चिंटू से रिश्ता खत्म करना चाहती थी। तब मोनी के पिता और भाई ने मिलकर चिंटू को रास्ता से हटाने का षड्यंत्र रच दिया।

एसपी ने बताया कि इसी योजना के तहत डुमरा के रहनेवाले रोशन सिंह और उसके साथियों की मदद से चिंटू की हत्या गोली मारकर कर दी गई। वारदात के समय मोनी चिंटू सिंह के साथ बथान पर ही थी।

हत्या के बाद मोनी मृतक चिंटू का मोबाइल लेकर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने मोनी और उसके भाई विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.